{"_id":"5e29e9d08ebc3e4b5e216bdc","slug":"cadi-transfer-in-jel-basti-news-gkp338382913","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर जनपद भेजे गए पांच बवाली बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर जनपद भेजे गए पांच बवाली बंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैर जनपद भेजे गए पांच बंदी
बस्ती। कारागार में बवाल की सुगबुगाहट भांपते हुए पांच बंदियों को गैर जिले की जेलों में स्थानांतरित कर दिया गया। प्रशासनिक आधार पर इन सभी को बृहस्पतिवार को शिफ्ट किया गया। इनमें कबीर हत्याकांड के शूटरों के अलावा परशुरामपुर के बीडीसी हत्याकांड के आरोपी शामिल हैं।
सूत्रों के मुताबिक जल्द कुछ और बंदियों के स्थानांतरित करने की तैयारी है। छात्रनेता कबीर तिवारी हत्याकांड के शूटर अनुराग तिवारी को फैजाबाद जेल व अभय तिवारी को गोंडा की जेल में भेजा गया है। परशुरामपुर में बीडीसी हत्याकांड के आरोपी शिवम सिंह उर्फ प्रियांशु सिंह को फैजाबाद एवं बब्बू मिश्र को गोंडा जेल भेजा गया है। एक अन्य बंदी विजय वर्मा को सिद्धार्थनगर जेल स्थानांतरित किया गया है। जेल अधीक्षक संतलाल यादव ने बताया कि चर्चित बदमाश सहित कुछ अन्य बंदियों को भी प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।