{"_id":"625da5e165f0827c21576a1b","slug":"byker-died-and-other-injured-basti-news-gkp4338139186","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टा पशु से टकरा डिवाइडर से भिड़े बाइक सवार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टा पशु से टकरा डिवाइडर से भिड़े बाइक सवार, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टा पशु से टकरा डिवाइडर से भिड़े बाइक सवार, एक की मौत
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के बेलाड़ी ओवरब्रिज के पास रविवार देर रात बरात से वापस आते समय मोटरसाइकिल सवार दो युवक सांड़ से टकरा गए। इससे अनियंत्रित हुई बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ौआ जाट निवासी सत्यनंदन की रविवार को शादी थी। बारात में गांव निवासी 25 वर्षीय अमरजीत व 23 वर्षीय अजय सोनी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव से बारात में शामिल होने मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बेहिल गांव गए थे। वहां से खाना खाकर दोनों वापस अपने घर खड़ौआ जाट लौट रहे थे। मोटरसाइकिल अजय सोनी चला रहे थे। अभी यह लोग नगर थाना क्षेत्र के बेलाड़ी ओवरब्रिज पर चढ़ने वाले ही थे कि तभी अचानक सड़क पर सांड़ आ गया। उससे टकराने के बाद मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पीछे बैठे अमरजीत व अजय कुमार सोनी नीचे गिर गए। मौके पर ही अमरजीत की मौत हो गई, जबकि अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। फुटहिया चौकी प्रभारी इंद्र भूषण सिंह ने उनके परिवार को सूचना देकर घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां गंभीर रूप से घायल अजय का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष नगर मृत्युंजय पाठक ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
चार साल पहले हुई थी अमरजीत की शादी
सड़क दुर्घटना में दिवंगत अमरजीत की शादी चार वर्ष पहले नगर थाना क्षेत्र के ग्राम रमवापुर पाठक निवासी संतोष कुमारी से हुई थी। दो भाइयों में अमरजीत छोटे थे। जबकि, बड़े भाई दिनेश कुमार हैं। मृत के पिता पल्टू राम की पहले ही मौत हो चुकी है। अब अमरजीत की मौत से भाई दिनेश, मां शोभा देवी व मृतक की पत्नी संतोष कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।