फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Byke hit Vidyut pole - one died

विद्युत पोल से टकराई बाइक, एक की मौत, एक गंभीर

Sun, 17 Apr 2022 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Byke hit Vidyut pole - one died
विद्युत पोल से टकराई बाइक, एक की मौत
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी क्षेत्र के विक्रमजोत-शृंगीनारी मार्ग पर शनिवार देर रात करीब 10 बजे अमोलीपुर गांव के पास निमंत्रण में जा रहे मोटर साइकिल सवार दो लोग दुर्घटना के शिकार हो गए। इसमें से एक की मौत हो गई, वहीं दूसरे का इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा है। यह हादसा सड़क पार कर रहे छुट्टा पशु को बचाने में हुआ।
थाना क्षेत्र के रानीपुर छत्तर निवासी बाबूराम वर्मा ब्रेकेट (40) व राम दुलारे यादव उर्फ चिंगी (45) एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर धुसैनियां रजवापुर के रास्ते बड़ेरिया गांव में एक निमंत्रण में जा रहे थे। अभी वह अमोलीपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि अचानक सामने छुट्टा पशु के आने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और वे दोनों सवार पोल से टकरा गए जिसके चलते चालक बाबूराम व साथ में सवार राम दुलारे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बाबूराम को मृत घोषित कर दिया और रामदुलारे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया। वहां घायल की स्थिति बिगड़ती देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बाबूराम वर्मा दो भाइयों में बड़े थे। उनकी शादी हो चुकी थी। घर में छोटे भाई सुरेंद्र वर्मा के अलावा उनकी पत्नी चंदन देवी है इनके कोई संतान नहीं है। वह खेतीबाड़ी का कार्य करते थे। थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed