फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   By showing dreams of a better life, businessmen are pushing people towards destruction

Basti News: बेहतर जिंदगी के सपने दिखाकर तबाही की राह पर धकेल रहे धंधेबाज

Thu, 11 Sep 2025 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
By showing dreams of a better life, businessmen are pushing people towards destruction
बस्ती। देह व्यापार में नए-नए खेल सामने आ रहे हैं। गरीब परिवार की युवतियों और महिलाओं को रोजगार एवं स्वावलंबन के सपने दिखाकर गिरोह चलाने वाली महिलाएं झांसे में लेती हैं। गोरखपुर, लखनऊ से लेकर नेपाल तक की युवतियों को यहां रोजगार देने के बहाने पहुंचाया जा रहा है, और यहां की युवतियों को बाहर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

गिरोह के संचालक जब उन्हें पूरी तरह अपने अनुकूल कर लेते हैं तो जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल देती हैं। महिला थाने की पुलिस भी ऐसे मामलों में सिर्फ हाथ मलती रह जाती है। देह व्यापार से जुड़ी महिला धंधेबाज ऊंचे रसूख के लिए राजनीतिक दलों का भी सहारा लेती हैं। इसकी आड़ में वह अपना नेटवर्क फैलाने में काफी हद तक कामयाब भी होती हैं।
विज्ञापन

शहर एवं आसपास क्षेत्र की देह व्यापार के धंधे से जुड़ी कुछ चर्चित महिलाएं वर्तमान में विभिन्न राजनीतिक दलों में अहम भूमिका निभाने लगी हैं। लेकिन, पर्दे के पीछे उनका यह काला धंधा अभी भी जारी बताया जा रहा है। भौतिक संसाधनों से लैस यह धंधेबाज महिलाएं अक्सर गरीब परिवार के युवतियों और महिलाओं पर डोरे डालती हैं। उन्हें नौकरी दिलाने या राजनीति में अच्छा मुकाम दिलाने अथवा व्यवसाय जगत से जोड़ने का झांसा देती हैं। उनके प्रलोभन में आकर युवतियां उनके चंगुल में फंस जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकार बताते हैं कि बहकावे में आने वाली युवतियों को किसी बड़े ओहदे के व्यक्ति से मिलवाने का लालच देकर उन्हें देह व्यापार के अड्डे पर भेज दिया जाता है। इसके बाद उन्हें जिस्म बेचने के बदले अच्छी खासी रकम मुहैया कराई जाती है। कुछ दिन के बाद धंधेबाज महिलाओं के कहने के अनुसार झांसे में आने वाली युवतियां भी पेशेवर हो जाती हैं।
जानकार बताते हैं कि यदि महिला पुलिस ऐसे संदिग्ध धंधेबाज महिलाओं को चिह्नित कर उन पर नजर रखे तो इस तरह के कई देह व्यापार के कारोबार उजागर हो सकते हैं।

नौकरी के बहाने पहुंचती हैं स्पा सेंटर: जानकारों के अनुसार जरूरतमंद महिलाएं एवं युवतियों को देह व्यापार के संचालकों द्वारा नौकरी का झांसा देकर स्पा सेंटर पहुंचा दिया जाता है। यहां मसाज एवं अन्य ब्यूटीशियन कोर्स सिखाने के बहाने उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे की ओर आकर्षित किया जाता है। बस्ती में आधा दर्जन स्थानों पर संचालित स्पा सेंटरों पर महिला थाना या सिविल पुलिस कभी छापेमारी नहीं करती है। इसी वजह से यहां मसाज पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा खूब चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed