फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Businessman arrested for buying stolen jewelery

बस्ती: चोरी के आभूषण खरीदने पर व्यवसायी गिरफ्तार, मुंबई से जुड़ा है कनेक्शन

Thu, 20 Oct 2022 10:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 20 Oct 2022 10:47 AM IST
सार

मुंबई से पुलिस टीम छावनी थाने पहुंची। स्थानीय थाने के एसओ दुर्गेश पांडेय के सहयोग से बुधवार को आरोपी व्यवसायी को पकड़ लिया गया। उसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर पूछताछ व कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपी को पुलिस की टीम मुंबई ले गई।

विज्ञापन
Businessman arrested for buying stolen jewelery
छावनी में चोरी का सामान खरीदने वाले युवक को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : BASTI

विस्तार

मुंबई में चोरी हुए आभूषणों को खरीदने के आरोप में मुंबई से आई पुलिस टीम ने विक्रमजोत कस्बे के स्वर्ण व्यवसायी विनोद निषाद को गिरफ्तार कर लिया। उसे ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस अपने साथ मुंबई ले गई। कस्बे में हुई इस गिरफ्तारी के बाद सराफा व्यवसायियों में खलबली मच गई।

विज्ञापन


परशुरामपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से व्यवसायी ने चोरी के जेवरात खरीद लिए थे। इस मामले में आरोपित एक अन्य युवक फरार हो गया। मुंबई के माटुंगा थाने के एएसआई विनोद रमेश पाटिल ने बताया कि परशुरामपुर थाना क्षेत्र के कोहराए निवासी सूरज सिंह ने मई 2022 में मेहता फैमिली के घर से ढाई लाख रुपये नकद व करीब साढ़े चार लाख रुपये कीमत के हीरे, सोने, चांदी के गहने चुराकर बस्ती भाग आया था। आरोप है कि चोरी करके लाए गए आभूषणों को विक्रमजोत कस्बे के स्वर्ण व्यवसायी विनोद निषाद व उसके भाई ने खरीद लिया था।
विज्ञापन


इस सिलसिले में छानबीन करते हुए मंगलवार को मुंबई से पुलिस टीम छावनी थाने पहुंची। स्थानीय थाने के एसओ दुर्गेश पांडेय के सहयोग से बुधवार को आरोपी व्यवसायी को पकड़ लिया गया। उसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर पूछताछ व कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपी को पुलिस की टीम मुंबई ले गई। इस मामले में एक अन्य आरोपी व गिरफ्तार व्यवसायी का भाई वीरेंद्र निषाद फरार हो गया। मुंबई पुलिस के एएसआई विनोद पाटिल ने आरोपी को गिरफ्तार करने में मदद पर छावनी पुलिस के प्रति आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed