{"_id":"65bd4d3855c6ea468e0abd16","slug":"bus-driver-injured-in-accident-in-ambedkar-nagar-dies-basti-news-c-207-1-sgkp1002-110933-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आंबेडकरनगर में हुए हादसे में घायल बस चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आंबेडकरनगर में हुए हादसे में घायल बस चालक की मौत
Sat, 03 Feb 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
बनकटी। आंबेडकर नगर जिले के टांडा बाईपास पर में चार दिन पहले डंपर की टक्कर में घायल लालगंज थाने के देईसाड़ निवासी बस चालक की शुक्रवार को मौत हो गई। बस मालिक शव लेकर एंबुलेंस से गांव पहुंचा, मगर पोस्टमार्टम कराने के लिए शव टांडा कोतवाली लेकर चला गया।
देईसाड़ गांव निवासी 50 वर्षीय प्रेमचंद संतकबीरनगर नगर जनपद की एक निजी बस चलाते थे। 30 जनवरी को बस्ती से बच्चों को लेकर बनारस जा रहे थे। टांडा बाईपास पर सामने से एक डंपर ने बस में ठोकर मार दिया था। कुछ बच्चे मामूली रूप से चोटिल हो गए थे। बस चालक प्रेमचंद के सीने में काफी चोटें आ गई थीं। बस मालिक ने भवनाथ पांडेय निवासी संतकबीरनगर ने थाना कोतवाली टांडा में डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
घायल चालक प्रेमचंद को इलाज के लिए लखनऊ ले गए थे। जहां बृहस्पतिवार को मौत हो गई। देर शाम घर आने पर एम्बुलेंस से शव को उतरने नहीं दिया। ग्रामीण एकत्र होकर बस मालिक पर पोस्टमार्टम कराने का दबाव बनाने लगे। बाद में शव को फिर टांडा ले जाया गया। पत्नी रीता 45, बेटी कविता 17 वर्ष, ललिता 15 वर्ष व बेटा आयूष 8 वर्ष का बुरा हाल है।