फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Burning grilled furnaces in 30 villages

30 गांवों में धधक रही शराब की भट्ठियां

Thu, 24 May 2018 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Thu, 24 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
Burning grilled furnaces in 30 villages
पकड़ी गइ श्ाराब - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
बस्ती। कानपुर में जहरीली शराब से पांच की मौत के बाद जागे प्रशासन ने जांच अभियान छेड़ दिया है। बुधवार शाम तक डीएम के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में ताबड़तोड़ जांच हुई। जिसमें तीन भट्ठियों को सील किया गया। कानपुर की घटना लाइसेंसी दुकान के शराब से जुड़ी है, इसलिए अफसरों ने लाइसेंसी दुकानों की जांच की है।       
विज्ञापन

आबकारी विभाग की सूची में जिले के 30 गांव ऐसे हैं, जहां हजारों लीटर कच्ची शराब भट्ठियां उगलती हैं और हर वर्ष करीब 15 लाख रुपये की राजस्व क्षति भी होती है। अब यह धंधेबाज भट्ठियों से कच्ची शराब बनाने के बजाय अपमिश्रित शराब की आपूर्ति जिले में करने लगे हैं। इसका खुलासा भी दो बार कप्तानगंज, तो एक बार पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में हो चुका है। यहां हजारों लीटर अपमिश्रित शराब भी पकड़ी गई, मगर सरगना आज तक पुलिस या आबकारी के हत्थे नहीं चढ़ा है।             
विज्ञापन

लाइसेंसी शराब की जिले में देेसी शराब की 187, अंग्रेजी की 64 जबकि बीयर की 68  दुकानें संचालित होती हैं। इसके अलावा शहर में दो बार भी खुले हैं। इन सभी का लाइसेंस है। इसके अलावा आबकारी विभाग ने जिले को दो भागों में बांटा है। इन सर्किलों में कच्ची शराब के लिए संवेदनशील 30 गांवों को सूचीबद्ध किया गया है। इसके अलावा आधा दर्जन भट्ठे भी कच्ची शराब के लिए बदनाम हैं, मगर इन स्थानों पर पुलिस व आबकारी विभाग अक्सर छापा मारती है, जिससे इस धंधे में जुड़े लोगों का कारोबार प्रभावित हो रहा था। ऐसे में अब यह धंधेबाज स्थान बदलकर अपना काम कर रहे हैं। यही नहीं इन धंधेबाजों की साठगांठ से जिले में कई स्थानों पर अपमिश्रित शराब का भी कारोबार संचालित होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed