फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bull attack and poked horn in stomach of an elderly farmer in basti

बस्ती में हादसा: बिगड़ैल सांड ने बुजुर्ग किसान के पेट में घोंप दिया सींग, मौके पर ही तोड़ दिया दम

Thu, 25 May 2023 06:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी हर्रैया (बस्ती)।
संवाद न्यूज एजेंसी हर्रैया (बस्ती)। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 May 2023 06:19 PM IST
सार

एसएचओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी मगर परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। ऐसे में शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए उन्हें सौंप दिया गया।

विज्ञापन
bull attack and poked horn in stomach of an elderly farmer in basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां हर्रैया थानाक्षेत्र के मरहरी गांव में बिगड़ैल साड़ ने खेत देखने गए एक बुजुर्ग किसान पर हमला कर दिया। सांड की सींग किसान के पेट में घुस गई थी। लहूलुहान हालत में परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


मरहरी गांव निवासी जगन्नाथ मिश्र (85) उर्फ जुगुन बृहस्पतिवार तड़के अपने घर के बगल में स्थित खेत की तरफ निकले थे। कुछ दूर जाकर वह पेशाब करने लगे। इसी दौरान अचानक एक बिगड़ैल सांड ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बताया कि सांड ने उन्हें कई बार उठाकर पटका और पेट में सींग मार दिया। उसकी सींग उनके पेट में घुस गई। चीख-पुकार सुन आसपास मौजूद लोग दौड़े और सांड को किसी तरह वहां से खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, दो महीने पहले कमाकर आया था घर

परिवार के लोग गंभीर हालत में घायल जगन्नाथ मिश्र को सीएचसी हर्रैया ले गए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उम्र अधिक होने के कारण जगन्नाथ मिश्र को आंखों से दिखाई भी कम देता था। इस वजह से सांड को देख नहीं सके।


ग्रामीणों का कहना है कि सांड अभी भी खेतों में दिखाई दे रहे हैं। इससे ग्रामीण सहमे हुए हैं। जगन्नाथ मिश्र की शादी नहीं हुई थी। वह अपने भाई के परिवार के साथ रहते थे।

एसएचओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी मगर परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। ऐसे में शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए उन्हें सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed