Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Air turns toxic due to fireworks... Air Quality Index at 165

Basti News: आतिशबाजी से जहरीली हुई हवा...गुणवत्ता सूचकांक 165 पर

Wed, 11 Nov 2026 06:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Air turns toxic due to fireworks... Air Quality Index at 165
सुबह छाया रहा धुंध संवाद
बस्ती। शहर की हवा लगातार बिगड़ रही है। मंगलवार को 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 140 से 165 पर पहुंच गया। जबकि सामान्य दिनों में एक्यूआई 80 से 100 के बीच रहता है। सुबह शहर के ऊपर तैरती धुंध और धुएं की मोटी परत ने लोगों को सांस लेने तक में मुश्किलें पैदा कर दी। जानकार बता रहे हैं कि दिवाली में अंधाधुंध आतिशबाजी के चलते हवा जहरीली हुई है।
विज्ञापन

कई मोहल्लों में तो सड़क की दूसरी तरफ खड़ा शख्स भी धुंधला नजर आ रहा था। विशेषज्ञों का अंदेशा सच साबित हुआ तो अगले 24-48 घंटे में शहर बहुत खराब हवा की श्रेणी में प्रवेश कर सकता है। शहर के पिकौरा दत्तूराय निवासी शिवांगी बताती हैं, सुबह गेट खोलते ही धुएं की बदबू आती है, बच्चों को खांसी आने लगी है। डॉक्टर ने सुबह का खेलना-भागना बंद करा दिया है। उधर, कार चालक मोनू का कहना है कि शाम छह बजे के बाद धुएं से आंखों में चुभन हो रहा है। ई-रिक्शा चालक बालकेश ने कहा कि इतनी जलन हो रही कि आंखें आधी बंद करके वाहन चलाना पड़ता है। भीड़ में रिक्शा चलाना खतरनाक हो गया है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, हवा की गति 2 से 3 किमी प्रति घंटा है। नमी 80 प्रतिशत के आसपास है। ऐसे में प्रदूषक ऊपर नहीं उठ पा रहे, वे जमीन के पास ही चिपक जा रहे हैं। यह क्लासिक स्मॉग की स्थिति है। इसकी एक लेयर बन गई है। दो दिन तेज हवा नहीं चली तो एक्यूआई और बढ़ सकता है। आतिशबाजी होने से बारूद के कण हवा में मिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह की सैर पर ब्रेक, पार्कों में सन्नाटा
अमहट और उद्यान पार्क में टहलने आने वाले लोग अब देर से घरों से निकलते हैं। अनिल कुमार बताते हैं कि इतना भारी धुआं है कि 15 मिनट चलने पर ही सीने में जकड़न होने लगती है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी बताते हैं कि बीते तीन दिनों में खांसी, गले में खराश और सांस फूलने के मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। प्रदूषण के कण सीधे फेफड़ों में जाकर सूजन पैदा करते हैं। बुजुर्ग, बच्चे और दमा के मरीज विशेष खतरे में हैं। पटाखा फोड़ने की वजह से यह समस्या बढ़ी है। इसमें घरों के भीतर लोग ज्यादा सुरक्षित रहेंगे। आजकल दिन निकलने के बाद ही खुले में टहलना सेहतमंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed