{"_id":"646f41aebeb82896590cb622","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-in-room-in-basti-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, दो महीने पहले कमाकर आया था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, दो महीने पहले कमाकर आया था घर
Thu, 25 May 2023 04:38 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 May 2023 04:38 PM IST
सार
पिता के मुताबिक बुधवार रात को वह जल्द ही फिर चेन्नई जाने की बात कर रहे थे। वहां के टिकट के लिए पिता से दो हजार रुपये मांग रहे थे। पिता ने रुपये देने की बात कहकर खाने-पीने लगे। मनोज ने भी परिवार के साथ खाना खाया और छत पर सोने चले गए।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव के 27 वर्षीय युवक का कमरे के अंदर फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किया।
विज्ञापन
प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। फिलहाल वजह के बारे में परिवार के लोग कुछ नहीं बता पा रहे हैं। एसओ नरायन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कुछ स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
संग्रामपुर निवासी मनोज सिंह पुत्र हरिश्चंद्र सिंह पिछले कुछ वर्षों से चेन्नई में रहते थे। दो महीने पहले वह घर आए थे। पिता के मुताबिक बुधवार रात को वह जल्द ही फिर चेन्नई जाने की बात कर रहे थे। वहां के टिकट के लिए पिता से दो हजार रुपये मांग रहे थे।
विज्ञापन
पिता ने रुपये देने की बात कहकर खाने-पीने लगे। मनोज ने भी परिवार के साथ खाना खाया और छत पर सोने चले गए। रात को वह छत से कमरे में चले आए। परिवार के लोगों ने समझा कि वह मौसम खराब होते देख सोने के लिए कमरे में आए होंगे। सुबह जब लोग जगाने कमरे में पहुंचे तो अंदर का दृष्य देखकर पांव तले जमीन सरक गई।
मृतक पांच भाई बहनों संतोष, रमेश, किरण और रोहन में दूसरे नंबर के थे। घटना से मृतक की मां रीता देवी ,भाई रमेश, रोहन तथा बहन किरण सहित परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है।