फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   buissinessman shooted himself

व्यापारी नेकनपटी पर दाग ली बंदूक

Wed, 10 Oct 2018 11:52 PM IST
basti
basti Updated Wed, 10 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
buissinessman shooted himself
जगदीश जायसवाल फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
बस्ती। शहर के 75 वर्षीय प्रतिष्ठित व्यापारी जगदीश प्रसाद ने बुधवार की सुबह लाइसेंसी बंदूक से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कमरे में मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या की वजह लंबी बीमारी बताई गई है। वर्षों से ह्वीलचेयर पर टिके जगदीश प्रसाद चलने-फिरने में असमर्थ थे। सीओ सिटी आलोक सिंह के अनुसार उच्च रक्त चाप और मधुमेह से ग्रसित जगदीश प्रसाद ने सुसाइड नोट में इसी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। घटना की जानकारी होने के बाद घर पर शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन

पैतृक गांव सहजनवां, गोरखपुर के गीडा में कुछ दिन पहले ही पत्नी मीरा की मृत्यु हो गई थी। इससे वह काफी विचलित थे। वर्तमान में कोतवाली-जिला अस्पताल मार्ग पर किशन स्वीट हाउस की बिल्डिंग के पिछले हिस्से में परिवार के साथ रहते थे। स्वीट हाउस की विभिन्न शाखाएं खोलकर तीन बेटे किशन, श्याम व अजय को सौंप चुके थे। पुत्रों के अनुसार बुधवार की सुबह बच्चे उनके पांव छूकर अपने प्रतिष्ठान पर निकल गए। सुबह करीब नौ बजे अकेले जगदीश प्रसाद ने अपनी लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक निकाली और गोली मार ली। फायर सुनकर परिवार के सदस्य दौड़े। मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पूरा परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed