फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Buffalo dies due to electric current, villagers surround JE

Basti News: करंट से भैंस की मौत, ग्रामीणों ने जेई का किया घेराव

Thu, 07 Mar 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 07 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Buffalo dies due to electric current, villagers surround JE
सल्टौआ। सोनहा थाना क्षेत्र के सल्टौआ में करंट से भैंस की मौत होने से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली निगम के जेई को बुलाकर बंधक बना लिया। भैंस के मुआवजा की मांग करती हुईं महिलाओं ने जेई को पेड़ से बांधने लगीं। 30 हजार रुपये हरजाना देने के बाद ग्रामीणों ने जेई को छोड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सल्टौआ गांव निवासी संजू देवी पत्नी मनोज कुमार का बेटा सुजीत कुमार गांव के चार बच्चों के साथ भैंस चराने गया था। भैंस चरते-चरते इंटर काॅलेज के पीछे तालाब में नहाने चली गईं। तालाब के ऊपर से गुजर रहे ढीले हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पानी में ही भैंस की मृत्यु हो गई। बच्चे भी पानी में घुसने पहुंचे ,लेकिन लटकता तार देखकर वापस हो गए।
विज्ञापन

बाहर से देखा कि करंट की वजह से तालाब की मछलियां ऊपर कूद रही थीं। शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। बिजली निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। काफी देर बाद अवर अभियंता अनुज कन्नौजिया टीम के साथ पहुंचकर लाइन कटवा कर मुआवजा देने की आश्वासन दिया। मगर, ग्रामीण जेई को घेरकर पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक मदद देने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज महिलाएं जेई को पकड़कर पेड़ में बांधने का प्रयास करने लगीं। काफी देर बाद जेई ने पीड़ित को 30 हजार रुपये नकद दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। सूचना पर लेखपाल मोहित श्रीवास्तव के साथ मेडिकल टीम पहुंच गई।




ग्रामीणों ने जेई पर लगाया लाइन जुड़वाने का आरोप

सल्टौआ के ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से तालाब के ऊपर ढीला तार गुजर रहा था। ग्रामीणों के विरोध पर लाइन काट दी गई थी। कुछ माह पहले जेई अनुज कन्नौजिया ने जबरन लाइन जुड़वा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed