फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BSP EX MLA Arvind chaudhri remove

पूर्व सांसद और पांच पूर्व ब्लॉक प्रमुखों ने छोड़ी बसपा

Sun, 24 Nov 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
BSP EX MLA Arvind chaudhri  remove
पूर्व सांसद बसपा अरविंद चौधरी।- - फोटो : BASTI
पूर्व सांसद व पांच पूर्व ब्लॉक प्रमुखों का बसपा से इस्तीफा
विज्ञापन

बस्ती। पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी और तीन पूर्व विधायकों के निष्कासन के विरोध में रविवार को एक पूर्व सांसद और पांच पूर्व ब्लॉक प्रमुखों समेत कुल 37 नेताओं ने बसपा से इस्तीफा दे दिया। इनका कहना है कि चारों नेताओं को गलत आरोप लगाकर पार्टी से निष्कासित किया है।
बसपा सुप्रीमो मायावती के आदेश पर जिलाध्यक्ष संजय धुसिया ने शनिवार को पार्टी के कद्दावर नेता, कुर्मी क्षत्रप व पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी के साथ ही पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी, राजेंद्र प्रसाद चौधरी व दूधराम को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निष्कासित कर दिया था। इस फैसले के विरोध में विपिन शुक्ल ने शनिवार को ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। रविवार को पूर्व सांसद अरविंद चौधरी ने पार्टी के फैसले की तीखी आलोचना की और बसपा से नाता तोड़ने का एलान कर दिया। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने वाले अन्य नेताओं की सूची भी जारी की। इनमें पांच पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजमणि चौधरी (कप्तानगंज), गुलाब चंद्र सोनकर (सदर), वीरेंद्र चौधरी (सदर), इंद्रजीत वर्मा (हर्रैया) और अजय सिंह (बहादुरपुर) के भी नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

जो पार्टी में नहीं वे भी दे रहे इस्तीफा : धुसिया
बड़ी संख्या में नेताओं के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बसपा जिलाध्यक्ष संजय धुसिया ने कहा कि ऐसे लोग भी त्यागपत्र दे रहे हैं, जो बसपा में हैं ही नहीं। उन्होंने कहा कि चार नेताओं पर कार्रवाई पार्टी सुप्रीमो के आदेश पर की गई है। इसके खिलाफ जिन लोगों ने इस्तीफा दिया है उनमें से आधे से अधिक लोग बसपा के सदस्य ही नहीं हैं। जो लोग पार्टी से जुड़े हुए हैं उनसे बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed