{"_id":"586946264f1c1b132ceee997","slug":"bsp-backwards-in-respect-to-ch","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा में ही पिछड़ों को सम्मान: चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा में ही पिछड़ों को सम्मान: चौधरी
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
भाई-चारा सम्मेलन में बोलते वक्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी में ही पिछड़ों को सम्मान मिलता है और मिलेगा। अन्य पार्टियां झूठे वादे और जुमले के भरोसे चल रही हैं। बहनजी के कार्यकाल में सभी वर्गों को न्याय मिला है। यह कहना है पूर्वमंत्री और कप्तानगंज विधायक रामप्रसाद चौधरी का। रविवार को जीआईसी मैदान में आयोजित भाई-चारा सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
पूर्व मंत्री ने कहा कि बसपा बसपा शासन काल में पिछड़ी जातियों के लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिला। गन्ना किसानों को पाई, पाई का भुगतान हो गया था। इस बार प्रदेश में सरकार बनने पर गन्ना किसानों को दो गुना दाम दिए जाएंगे। केंद्र पर कई दलों की सरकार बनी मगर काका कालेकर व विन्देश्वरी प्रसाद की रिपोर्ट को लागू नहीं किया गया। पार्टी के संस्थापक स्व.काशारीम व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने 1992 में मंडल कमीशन लागू कराने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष किया। प्रदेश सरकार ने 17 जातियों को अनुसूचित जाति में जोड़ने की बात कही है। जो उसके बस की बात नहीं है। पहले भी सपा चुनाव के समय ऐसे ही प्रलोभन देकर लोगों को गुमराह कर चुकी है। अभी तक उन्हें पिछड़े नहीं याद आए। अध्यक्षता मुख्य जोन कोआर्डिनेटर कल्पनाथ बाबू ने किया। संचालन आरडी निषाद ने किया। जोन काओर्डिनेटर डॉ. राम कुमार कुरील ने कहा कि बसपा सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय के तहत काम करती है। पूर्व एमएलसी लाल चंद निषाद, सदर विधायक जितेन्द्र कुुमार उर्फ नंदू चौधरी, पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने बसपा की उपलब्धियों का बखान किया। चुनाव में बहकावे में न आने की अपील भी की। विपिन कुमार शुक्ला, संजय गौतम, एसपी आर्य, प्रेम सागर, चौहान समाज के सीताराम चौहान, राम जपति राजभर, अली शेख, नाई समाज के राम भरोस शर्मा, चौरसिया समाज से राम करन चौरसिया ने संबोधित किया। केके गौतम, अब्दुल मलिक, राजेश गौतम, पूर्व प्रमुख गुलाब चंद सोनकर, कुमकुम भारती, राजमणि चौधरी, मलहू प्रसाद, शिवपूजन चौधरी, राम पाल चौधरी, बलराम चौधरी, रवीन्द्र चौधरी, राकेश गौतम आदि लोग रहे।