फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BSc student injured in bike-scooty collision

Basti News: बाइक और स्कूटी की टक्कर में बीएससी की छात्रा घायल

Sun, 17 May 2026 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
BSc student injured in bike-scooty collision
महराजगंज। संसारीपुर से पैकोलिया मार्ग पर शनिवार सुबह परीक्षा देने जा रही एक छात्रा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में छात्रा का पैर टूट गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 6:50 बजे गौरा देवी महिला पीजी कॉलेज की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा शिवांगी (21) वर्ष पुत्री रामनाथ निवासी ग्राम महुआ मिश्र थाना कप्तानगंज स्कूटी से परीक्षा देने जा रही थी। जैसे ही वह संसारीपुर-पैकोलिया मार्ग पर पहुंची सामने पहुंची, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी स्कूटी की टक्कर हो गई। इस हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका पैर टूट गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed