{"_id":"6aa05f1742aaac38c505d158","slug":"bsa-withheld-salaries-of-six-beos-due-to-poor-progress-in-enrollment-basti-news-c-207-1-bst1031-166288-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नामांकन में खराब प्रगति पर बीएसए ने छह बीईओ का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नामांकन में खराब प्रगति पर बीएसए ने छह बीईओ का रोका वेतन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के परिषदीय विद्यालयों में नवीन नामांकन की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर बीएसए ने छह खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित करने का आदेश दिया है। करीब तीन सप्ताह पहले नोटिस जारी करने के बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई। बीएसए ने संबंधित अधिकारियों को नामांकन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
जिले में पिछले वर्ष कक्षा एक में 19,198 बच्चों का नवीन नामांकन हुआ था। इस वर्ष 19 अगस्त तक करीब 18 हजार नामांकन ही हो सके हैं। कई विकासखंडों में भी पिछले वर्ष की तुलना में नामांकन कम हुआ है। विक्रमजोत में पिछले वर्ष 1,324 के मुकाबले इस वर्ष 1,217, परशुरामपुर में 1,540 के मुकाबले 1,457 और सल्टौआ में 1,613 के मुकाबले 1,527 नामांकन हुए हैं।
इसी तरह गौर में 1,563 के मुकाबले 1,494, बहादुरपुर में 1,379 के मुकाबले 1,320, बनकटी में 1,479 के मुकाबले 1,430, कुदरहा में 1,139 के मुकाबले 1,103 और कप्तानगंज में 886 के मुकाबले 864 नवीन नामांकन हुए हैं। नामांकन की प्रगति खराब मिलने पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को करीब तीन सप्ताह पहले नोटिस जारी किया गया था।