{"_id":"699cae2b569811aa070201d8","slug":"bring-transparency-in-fertilizer-distribution-basti-news-c-207-1-bst1006-153807-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: उर्वरक वितरण में लाएं पारदर्शिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: उर्वरक वितरण में लाएं पारदर्शिता
Tue, 24 Feb 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शासन से नामित सहकारिता के नोडल एवं अपर आयुक्त तथा अपर निबंधक सहाकारिता शशि रंजन राव सोमवार को जनपद पहुंचे। उन्होंने विकास भवन सभागार में सहकारिता से जुड़ी एजेंसियों के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि किसान से जुड़ी सरकार की कल्याणकारी योजना धान खरीद, उर्वरक वितरण में पूरी तरह पारदर्शिता लाई जाए।
उन्होंने संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता बस्ती मंडल विकास कुमार, उप आयुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता आशीष श्रीवास्तव समेत मंडल के तीनों जिलों के अधिकारियों के साथ बिंदुवार समीक्षा की। अधिकारियों की निरीक्षण रिपोर्ट जांची। निर्देश दिए सभी अधिकारी नियमित रूप समितियों का निरीक्षण करें। इस दौरान किसानों से बातचीत कर समिति से अनुमन्य सुविधाओं का फीडबैक लें। यदि कहीं आपत्तिजनक स्थिति मिल रही हैं तो तत्काल कार्रवाई की जाए। इसके अलावा निवेश पर जोर दिया जाए।