फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   boycotted on the second day also

Basti News: राजस्व न्यायालय का वकील ने दूसरे दिन भी किया बहिष्कार

Sat, 20 Jan 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 20 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
boycotted on the second day also
अधिकारियों पर मनमाने तरीके से मामलों के निस्तारण का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के सभी बार एसोसिएशन ने राजस्व न्यायालय का दूसरे दिन शुक्रवार को भी बहिष्कार किया। यह बहिष्कार अनिश्चित कालीन होगी। इस दौरान राजस्व न्यायालय में अधिवक्ताओं कोई न्यायिक कार्य नहीं किया।
सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री दयाशंकर दूबे ने कहा कि राजस्व न्यायालय के अधिकारी मनमाने तरीके से मामलों का निस्तारण कर रहे हैं। यह न्यायिक प्रक्रिया के विरुद्ध है। जनपद बार एसोसिएशन अध्यक्ष जवाहर लाल मिश्र ने कहा कि मौसम और परिस्थितियों के चलते गांव से वादकारी नहीं आ पा रहे हैं। यही नहीं इन दिनों रास्ता भी डायवर्ट जिससे वादकारी व अधिवक्ता समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। लेकिन राजस्व न्यायालय के अधिकारी मामलों में कार्य दिखाने के लिए अनाप-शनाप निर्णय दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद दूबे, कृष्ण नरायन पांडेय, जनपद बार के महामंत्री रविशंकर शुक्ल, अंगद मिश्र, विजय तिवारी, शेष नाथ पाठक, विवेक शुक्ला, विजयनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
अधिवक्ताओं ने जिला जज को दिया प्रस्ताव
बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद दुबे व कृष्ण नारायन पांडेय ने जिला जज कुलदीप सक्सेना को प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव में कहा है कि श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के कारण अधिकांश स्थानों पर मार्ग परिवर्तन हुआ है। कई स्थानों पर वाहन नहीं चल रहे हैं। इसके कारण वादकारियों व अधिवक्ताओं को न्यायालय पहुंचने में असुविधा हो रही है।इन परिस्थितियों को संज्ञान में लेकर अदालत विपरीत आदेश न पारित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed