फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bond on recovery by DM

टोल प्लाजा से अलग वसूली पर डीएम ने लगाया प्रतिबंध

Tue, 21 Sep 2021 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
bond on recovery by DM
टोल प्लाजा से अलग वसूली पर डीएम ने लगाया प्रतिबंध
विज्ञापन

- पुलिस अधिकारियों को दिए सर्विस रोड पर होने वाली वसूली को रोकने का निर्देश
- सड़क सुरक्षा समिति की बैठक से नदारद रहे एनएचएआई के अधिकारी, डीएम खफा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। टोल प्लाजा के अलावा अन्य सर्विस रोड पर वाहनों से वसूली पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। मंगलवार को कलक्ट्रेट में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने पुलिस अधिकारियों से इस पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए वसूली को बंद कराने का निर्देश दिया। बैठक में एनएचएआई के किसी अधिकारी के न आने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।
बैठक में डीएम के सामने सड़क सुरक्षा को लेकर पेश की गई रिपोर्ट में एनएचएआई की लापरवाही सामने आई। डीएम ने पाया कि हाईवे पर चिह्नित 27 ब्लैक स्पॉट पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से ब्लैक स्पॉट बोर्ड, रंबल स्ट्रिप, स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग तथा कैट आई स्थापित नहीं किया गया है। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को 15 दिन के भीतर कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया है। साथ ही एआरटीओ को प्रत्येक सप्ताह कार्य पूर्ति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। कहा कि शीतकाल के पहले सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं। सभी थानाध्यक्षों को भी निर्देशित किया है कि वह अपने क्षेत्र के दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र चिन्हित कर लें तथा यदि सड़क पर किसी प्रकार के सुरक्षात्मक उपाय किए जाने की आवश्यकता है, तो इसकी सूची एआरटीओ को उपलब्ध कराएं। सड़क सुरक्षा गतिविधियों की निगरानी के लिए एडीएम को नोडल अधिकारी नामित किया है। बैठक में डीएम ने वाहन दुर्घटना संबंधी मजिस्ट्रीयल जांच समय से पूरा कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने पर भी जोर दिया। कहा कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल निकटवर्ती अस्पताल में पहुंचाने वाले को पुरस्कृत करने और अनावश्यक पूछताछ न करने को कहा। घायल की मदद करने वाले को दो हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा। डीएम ने रोडवेज प्रशासन को बसों से हुए हादसों के 39 मामलों में जल्द जांच पूर्ण करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक का संचालन आरटीओ प्रवर्तन आरके शुक्ला ने किया। बैठक में एडीएम अभय कुमार मिश्र, प्रभारी सीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन, एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा, सहायक प्रबंधक रोडवेज आरपी सिंह, एआरटीओ अरुण प्रकाश चौबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी शक्ति सिंह तथा जितेंद्र वर्मा, बीएसए जगदीश शुक्ला, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अशोक कुमार सिंह, सहायक अभियंता प्रियंक मणि त्रिपाठी, बस एसोसिएशन के गया पाल, यातायात निरीक्षक कामेश्वर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
सड़क पर न खड़े होने पाएं ट्रक व अन्य वाहन
बैठक में सड़क पर खड़े होने वाले ट्रकों की वजह से हाल के दिनों में हुए हादसों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने पुलिस महकमे को टास्क सौंपा कि उनकी जिम्मेदारी होगी कि हाईवे पर ट्रक खड़े न हो। कहा कि ट्रक खड़ा करने के लिए जिले में हाईवे पर नौ स्थान चयनित हैं।
---------------------------
15 दिन में चिह्नित करें पार्किंग जोन
शहर में वाहनों की बेतरतीब पार्किंग की समस्या को भी डीएम ने गंभीरता से लिया है। इस बाबत उन्होंने नगर क्षेत्र में वाहन पार्किंग का स्थान चिह्नित करने के लिए तहसीलदार सदर, यातायात निरीक्षक तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका की समिति गठित की है। जो 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

---------------------------
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के टेंपो की हो कलर कोडिंग
डीएम ने कहा कि शहर क्षेत्र में अनावश्यक टेंपो के संचालन पर प्रतिबंध लगाने को कहा है। विशेष रुप से ग्रामीण क्षेत्रों के टेंपो शहर में संचालित न होने का निर्देश दिया। इसके लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्र के टेंपो की कलर कोडिंग कराने को कहा। साथ ही आरटीओ एवं पुलिस यह सुनिश्चित करने को कहा कि दिए गए लाइसेंस स्थल के 18 किलोमीटर के भीतर ही टेंपो संचालित हो। डीएम ने जिला अस्पताल चौराहे पर लगने वाले जाम से छुटकारा पाने के लिए विद्युत विभाग को निर्देश दिया है कि लगभग सड़क के पास खड़े विद्युत पोल को हटवा कर किनारे स्थापित कराएं। शहर के सभी चौराहों पर जेब्रा लाइन बनवाने का निर्देश दिया है ताकि वाहन उसके पीछे रुकें और पैदल सड़क पार करने वालों को सुविधा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed