{"_id":"6937260d0066ab2ca90dd0c0","slug":"bolero-overturned-after-collision-with-trailer-at-ram-janaki-tiraha-basti-news-c-207-1-sgkp1006-149140-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रामजानकी तिराहे पर ट्रेलर की टक्कर से बोलेरो पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रामजानकी तिराहे पर ट्रेलर की टक्कर से बोलेरो पलटी
विज्ञापन
छावनी। कस्बे रामजानकी तिराहे पर सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे अज्ञात ट्रेलर की टक्कर से परिवार को लेकर जा रही बोलेरो पलट गई। बोलेरो में सवार चार सदस्यों और एक छोटे बच्चे को मामूली चोटें आईं।
जानकारी के अनुसार, दुबौलिया थाना क्षेत्र के जीवपुर निवासी रिंकू सिंह अपने परिवार के हरिकेश सिंह, नम्रता सिंह के साथ बोलेरो से कहीं यात्रा कर रहे थे। वजीरगंज के सोहरिया निवासी चालक दिनेश कुमार ने जैसे ही रामजानकी तिराहे से दुबौलिया जाने के लिए वाहन मोड़ा, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे बोलेरो दो बार पलट गई।आसपास के लोग दौड़े और बोलेरो का गेट खोलकर सवार लोगों को बाहर निकाला।
हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। छावनी थाना के एसएसआई सत्येंद्र यादव और एसआई अनिरुद्ध यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार को उनके परिजनों के साथ घर भेजा और रास्ते में पलटी बोलेरो को हटा कर यातायात बहाल कराया। संवाद