फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Body of youth who drowned in river recovered after 22 hours.

Basti News: नदी में डूबे युवक का 22 घंटे बाद मिला शव

Fri, 29 May 2026 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Body of youth who drowned in river recovered after 22 hours.
कलवारी। अपने पिता मोहम्मद शमीम की चौथी बरसी बुधवार को मनाने के बाद दोस्तों के साथ सरयू नदी में नहाते समय सुहेल लापता हो गया था। जिसका शव बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 22 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने महरीपुर के केवटहिया के पास से ढूंढ निकाला। थाना अलीगंज जिला अंबेडकर नगर की पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार की शाम लगभग 4:30 बजे कलवारी मुस्तहकम थाना कलवारी के रहने वाले 24 वर्षीय सुहेल अहमद, 21 वर्षीय सुहेल अली दोनों एक बाइक से और 22 वर्षीय आरिफ व 23 वर्षीय नूर मोहम्मद दूसरे बाइक पर सवार होकर सरयू नदी में नहाने के लिए घर से निकले।
विज्ञापन

पुल पर बाइक खड़ी करने के बाद चारों तरबूज, खरबूज की खेती करने वाले किसानों द्वारा लगाए गए पुल से बांस की सीढ़ी से नीचे उतर गए और नहाने गए। उसके सुहेल के दोस्त आरिफ व नूर मोहम्मद ने बताया कि जैसे ही वह लोग नदी के तट पर पहुंचे तुरंत ही सुहेल कपड़े उतार कर नहाने चला गया। हम लोग जब तक कपड़े उतारते तब तक वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए नूर मोहम्मद गया लेकिन गहराई अधिक होने के कारण सफल नहीं हो सका। हमने शोर मचाया तो आसपास के खेती करने वाले किसान पहुंचे तब तक वह सुहेल आंखों से ओझल हो गया था। फिर उन लोगों ने अपने-अपने घर फोन कर इस घटना की जानकारी दिया। जानकारी मिलते ही मोहल्ले में जहां बकरीद की तैयारी चल रही थी घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में अफरातफरी मच गई क्योंकि नहाने गए सभी एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। देर रात तक सुहेल की तलाश होती रही। बृहस्पतिवार को दिन एसडीआरएफ की टीम ने साढ़े चार बजे के करीब सुहेल का शव महरीपुर के केवटहिया के पास बरामद किया। अंबेडकरनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई। पति की बरसी पर बेटा नदी में डूबा, बिलख रहा परिवार : चार वर्ष पूर्व मोहम्मद शमीम की मौत के बाद घर का बड़ा बेटा होने के कारण सुहेल अहमद परिवार की परवरिश के लिए बाहर कमाने चला गया। कुछ दिन बाद अपने 20 वर्षीय छोटे भाई तुफैल अहमद को भी बुला लिया। दोनों की मेहनत से परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सुहेल की शादी भी तय हो गई थी। बुधवार को पिता की चौथी बरसी मना कर नहाने के दौरान सुहेल लापता हो गया। 24 वर्षीय सुहेल का शव बृहस्पतिवार को मिलने पर उसकी मां इन सब घटनाओं को याद कर दहाड़े मारकर रो रही है। परिवार में 18 वर्षीय शाहिद, 11 वर्षीय शोएब व 16 वर्षीय उसकी बहन आरिफा का रो- रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed