फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Body of married woman found hanging from a noose

Basti News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 15 Jun 2026 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging from a noose
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के पाल्हा गांव में रविवार को एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम पाल्हा निवासी रामा निषाद पुत्र दुर्गा प्रसाद निषाद ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी पत्नी शिखा (21) की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। पति के अनुसार दोनों के बीच समय-समय पर घरेलू विवाद भी होता रहता था। बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे शिखा का शव घर के एक कमरे में छत के पंखे से लटका देखा गया तो तत्काल सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना नगर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed