{"_id":"66b533e5d04671934d03bb04","slug":"body-of-maid-found-hanging-in-bakery-businessmans-house-basti-news-c-207-1-sgkp1006-121856-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बेकरी व्यवसायी के घर में फंदे से लटका मिला नौकरानी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बेकरी व्यवसायी के घर में फंदे से लटका मिला नौकरानी का शव
Fri, 09 Aug 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 09 Aug 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
- कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़िया मार्ग पर पटेल चौक के पास की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के पचपेड़िया मार्ग पर पटेल चौक के पास स्थित एक बेकरी व्यवसाई के घर में 22 वर्षीय नौकरानी का पंखे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
पुरानी बस्ती क्षेत्र के धोबी टोला दक्षिण दरवाजा निवासी राजेन्द्र प्रसाद की 22 वर्षीय बेटी दीप्ति बेकरी व्यवसायी हेमंत सालवानी के घर पर करीब तीन साल से नौकरानी के तौर पर रहती थी। उसके पिता राजेन्द्र प्रसाद वर्तमान में हेमंत के घर पर चौकीदार का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात में दीप्ति घर के प्रथम तल पर बने कमरे में सोने गई थी। बृहस्पतिवार सुबह देर तक जब वह नहीं उठी तो आवाज लगाई गई। कमरे में पहुंचने पर दीप्ति का शव फंदे से लटकता देख सभी के होश उड़ गए।
सूचना पाकर चौकी प्रभारी पटेल चौक बृजमोहन सिंह मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के अनुसार व्यापारी हेमंत सालवानी के घर में मृतका तीन से चार साल से घरेलू नौकरानी के तौर पर काम करती थी। उसका शव चद्दर के फंदे से पंखे के सहारे लटकता मिला। घटनाक्रम से जुड़े हर पहलु की जांच की जा रही है।