{"_id":"6a5296d50c19802f91000398","slug":"body-of-farmer-who-went-to-irrigate-his-field-found-basti-news-c-207-1-bst1006-162162-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सिंचाई करने गए किसान की खेत में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सिंचाई करने गए किसान की खेत में मिली लाश
विज्ञापन
मृतक हरीराम की फाइल फोटो।
वॉल्टरगंज। थाना क्षेत्र के गांव चाईबारी के सिवान में शनिवार की एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। मृतक की पहचान चंदोखा गांव निवासी हरीराम (56) रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार चंदोखा गांव निवासी हरीराम बटाई पर खेत लेकर किसानी करते थे। शुक्रवार की देर रात घर से खाना खाने के बाद बगल के गांव चाईबारी स्थित बटाई के खेत में सिंचाई करने गए थे। अगले दिन शनिवार की सुबह ग्रामीण जब खेत की तरफ गए तो हरीराम का शव खेत में पड़ा था।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वॉल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया साधारण मौत लग रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर मौत की खबर सुनकर मृतक की पत्नी सीता देवी, बेटे रवि प्रकाश, आदर्श कुमार, बेटियां अंजनी, रजनी, अंजू सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।