फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Body blessed, devotees take dip in Saryu and Triveni rivers

Basti News: धन्य हुई काया, श्रद्धालुओं ने सरयू और त्रिवेणी नदी में लगाई डुबकी

Wed, 15 Jan 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 15 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Body blessed, devotees take dip in Saryu and Triveni rivers
कलवारी क्षेत्र के माझा खुर्द गांव में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिले में मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। मंगलवार की सुबह पौ फटते ही पौराणिक सरोवरों और नदियों पर आस्था की डुबकी लगनी शुरू हो गई। बड़ी संख्या में लोग बस्ती से अयोध्या के पवित्र सरयू और प्रयागराज त्रिवेणी में भी डुबकी लगाने पहुंचे। स्नान-दान के साथ लोगों की काया धन्य हो गई।
मकर संक्रांति पर महायोगी गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की भी परंपरा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोरखनाथ मंदिर में भी खिचड़ी चढ़ाने के लिए रवाना हुए। टांडा, अमहट, एकसड़ा, नौरहनी समेत अन्य नदियों पर डुबकी लगाने की भी होड़ देखी गई। श्रद्धालु स्नान-ध्यान के बाद दान-पुण्य करते नजर आए। कलवारी, मासा, खुर्द घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर नदी में डुबकी लगाए। पूजा अर्चना भी किया गया।
विज्ञापन

रामनगर ब्लाॅक कार्यालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। ब्लाॅक प्रमुख यशकांत सिंह के अलावा अन्य लोगों ने मानस की चौपाई पढ़ी। इसके बाद खिचड़ी सहभोज का आयोजन हुआ। इस मौके पर जयराम चौधरी, दीप चंद यादव, शेषराम चौधरी, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे। कलवारी संवाद के अनुसार, कुसौरा, अगौना, धोबहट, गौसपुर, लखनपुर, फेंटना, भैंसहटी, लक्ष्मणपुर, गुलरिया, खखोड़ा, पकड़ी छब्बर, चकदहा, तुरकौलिया आदि घाटों पर पहुंच कर श्रद्धालुओं ने नदी में डुबकी लगाई और दान-पुण्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाविक और गोताखोर भी लगे रहे। गायघाट के रामजानकी मंदिर कुदरहा और बैडारी में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। बाद में मंदिर परिसर में लोगों ने श्रद्धा के साथ प्रसाद के रूप में खिचड़ी ग्रहण किया। बैडारी के महंत बाल गोविंद त्रिपाठी व कुदरहा में महंत संतराम दास ने कार्यक्रम की अगुवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed