फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Boat is the only means of transport for three months.

तीन महीने तक नाव ही आवागमन का सहारा

Wed, 23 Jun 2021 10:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Boat is the only means of transport for three months.
दुबौलिया क्षेत्र के सुविखा बाबू गांव के लोग नाव से जाते हुए। - फोटो : BASTI
तीन महीने तक नाव ही आवागमन का सहारा
विज्ञापन

दुबौलिया। सरयू नदी का जलस्तर दो दिन स्थिर रहने के बाद बुधवार को घटने तो लगा, लेकिन सुविखा बाबू और धरमपुर एहतमाली के लोगों के लिए तटबंध तक आने के लिए अभी नाव ही एकमात्र सहारा है। यहां प्रशासन की ओर से लोगों को तटबंध तक लाने और ले जाने के लिए तीन नावें लगाई गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल ढाई से तीन महीने तक नाव की उनके आवागमन का एकमात्र सहारा होती है।
जलस्तर घटने से मैरुंड गांव सुविखा बाबू में अभी कोई राहत नहीं होगी। गांव के रामनाथ कहते हैं कि अब महीनों नाव से ही दिनचर्या होगी। पशुओं के लिए चारा लाने से लेकर गृहस्थी तक का सामान नाव से ही आएगा। गांव के स्वामी नाथ कहते हैं कि गांव तीन महीने तक टापू बना रहता है। खेती-किसानी सब नाव के सहारे होती है।
विज्ञापन

माता प्रसाद, विशाल, श्याम लाल ने बताया कि बाढ़ आने पर काफी परेशानी होती है। तीन महीने काफी समस्या होती है। प्रशासन की तरफ से तीन नाव लगाई गई है। वहीं, बिशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती, खजांची पुरवा, टेढ़वा आंशिक के सिवान की तरफ नदी का पानी धीरे-धीरे पानी फैल रहा है। इससे माझा क्षेत्र में पशु चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। कटरिया चांदपुर के बैठे ठोकर नंबर एक पर लगातार बाढ़खंड परकोपाइन, ईंट के रोड़े और बोल्डर से ठोकर को मजबूत करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरिया चांदपुर तटबंध पर खजांचीपुरवा से लेकर चांदपुर गांव तक तटबंध पर पानी का दबाव बना हुआ है। हालांकि स्थिति नियंत्रण में है। गौरा सैफाबाद तटबंध पर टकटकवा से लेकर दलपतपुर तक तटबंध पर दबाव बना हुआ है। टकटकवा गांव के रिंगबाध पर पानी का तेज दबाव बना हुआ है। कटरिया चांदपुर तटबंध के एसडीओ जितेंद्र कुमार का कहना है की जलस्तर घट रहा है। तटबंध पर कोई खतरा नहीं है। हरतरह के खतरे से निपटने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed