फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Board examination... Department engaged in physical verification of centers, arrangements being rectified

Basti News: बोर्ड परीक्षा... केंद्रों के भौतिक सत्यापन में जुटा विभाग, दुरुस्त कराई जा रही व्यवस्था

Sat, 03 Jan 2026 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Board examination... Department engaged in physical verification of centers, arrangements being rectified
बस्ती। बोर्ड परीक्षा-2026 की तैयारी को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार परिषद से 130 परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल होने के बाद विभागीय अमला इनके भौतिक सत्यापन में जुट गया है। डीआईओएस से लेकर सभी मातहत अधिकारी केंद्रवार निरीक्षण कर रहे हैं। जहां कमियां मिल रही हैं उसे समय रहते दुरुस्त कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों को परीक्षा के दौरान वाईफाई सुविधा से लैस रखा जाएगा। इसके लिए विद्यालय प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को निर्देश भी दिए जा चुके हैं। प्रत्येक केंद्र पर सभी परीक्षा कक्ष, प्रशासनिक कक्ष, कार्यालय भवन, परिसर आदि सीसीटीवी कैमरों से लैस रखे जाएंगे। वाईफाई के जरिये सभी केंद्र जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से भी जोड़े जाने हैं। ताकि कंट्रोल रूम में तैनात टीम भी एक-एक केंद्र पर नजर बनाए रखें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान केंद्र के भीतर निर्वाध बिजली आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनरेटर आदि की उपलब्धता भी देखी जा रही है। इसके अलावा परीक्षार्थियों एवं कक्ष निरीक्षकों लिए फर्नीचर, पेयजल आदि मूलभूत सुविधाओं की भी जांच की जा रही है। यदि कहीं कोई कमी हैं तो उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। निरीक्षण कार्य में वह स्वयं और सह जिला विद्यालय निरीक्षक के अलावा कुछ विभागीय कर्मचारियों को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
इस बार परीक्षा में शामिल होंगे 74,158 विद्यार्थी

इस बार बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 74,158 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनके लिए 130 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षार्थियों की सुविधा की वजह से पिछले वर्ष की तुलना में केंद्र बढ़ा दिए गए हैं। पिछले वर्ष 124 केंद्र बनाए गए थे। जबकि तब परीक्षार्थियों की संख्या भी 5531 ज्यादा रही। इस बार हाईस्कूल में बालक 19,014 और बालिका 19,930 हैं, कुल 39944 परीक्षार्थी हैं। जबकि इंटरमीडिएट में बालक 16,568 और बालिका 17,646 हैं, कुल परीक्षार्थियों की संख्या 34,214 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed