{"_id":"69027614fc8554958a04bd8a","slug":"blos-will-go-door-to-door-to-make-the-intensive-revision-successful-basti-news-c-207-1-bst1001-146663-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रगाढ़ पुनरीक्षण को सफल बनाने के लिए घर-घर जाएंगे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रगाढ़ पुनरीक्षण को सफल बनाने के लिए घर-घर जाएंगे बीएलओ
Thu, 30 Oct 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। विधानसभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की तैयारियों के संबंध में नवागत डीएम कृत्तिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
उन्होंने एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान को अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के माध्यम से बीएलओ को घर-घर जाकर पुनरीक्षण कार्यक्रम सफल बनाने के निर्देश दिए।
चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 9 दिसंबर को होना है। दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 8 जनवरी 2026 तक होगी। उनके निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्णय लेने की अवधि 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाना है।
विज्ञापन
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने अपेक्षा की कि समस्त ईआरओ यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक बूथ लेबल अधिकारी संबंधित कार्य को निष्पक्षता से करें। ताकि सुस्पष्ट एवं पारदर्शी निर्वाचक नामावली का प्रकाशन हो सके। बाबूराम सिंह, कुलदीप जायसवाल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के केके तिवारी, बसपा से अरविंद कुमार, सपा जावेद पिंडारी आदि मौजूद रहे।