फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Block chief Case: Could not be penned statement

ब्लाक प्रमुख प्रकरण: नहीं हो सका कलमबंद बयान

Mon, 21 Mar 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Block chief Case: Could not be penned statement
ब्लाक प्रमुख प्रकरण: नहीं हो सका कलमबंद बयान
विज्ञापन

बस्ती। बहादुरपुर ब्लाक के प्रमुख रामकुमार को बंधक बनाए रखने के मामले में सोमवार को कोई प्रगति नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि वादी ओम प्रकाश और ब्लाक प्रमुख राम कुमार का न्यायालय में कलमबंद बयान होना है। किन्हीं कारणों से सोमवार को बयान नहीं हो सका। इस कारण कलवारी थाने में दर्ज मुकदमे में कोई प्रगति नहीं हो सकी।
एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि जब तक न्यायालय में दोनों बयान नहीं हो जाता तब तक मामले की दिशा तय नहीं की जा सकती। उम्मीद है कि एक दो दिन में दोनों का बयान न्यायालय के समक्ष करा लिया जाएगा। पुलिस की विवेचना के लिए यह बयान इसलिए जरूरी है ताकि राम कुमार के साले ने जो तहरीर दी है उसमें कही बात और प्रमुख राम कुमार की अपनी बात तस्दीक हो सके। चूंकि पांच महीने बाद यह प्रकरण सुर्खियों में आया और कई तरह की बातें सामने आने लगीं,इसलिए न्यायालय में कलमबंद बयान की बुनियाद पर पुलिस केस को आगे बढ़ाना चाहती है।
विज्ञापन

बता दें कि 18 मार्च की शाम को थाना कलवारी पर राम कुमार के साले ओमप्रकाश ने तहरीर दी कि उनके जीजा राम कुमार वर्तमान में बहादुरपुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख हैं। उनको 23 अक्तूबर 2021 को सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव अपने साथ ले गए थे। ओम प्रकाश के अनुसार 17 मार्च की रात में रामकुमार ने उनको फोन करके बताया कि उनको जबरदस्ती महेंद्र नाथ यादव को अपने आवास पर बंधक बनाकर रखे हुए हैं और उन्हें निकलने नहीं दिया जा रहा है। एसपी के मुताबिक ओमप्रकाश ने रामकुमार से बातचीत के कुछ ऑडियो क्लिप भी सौंपा है। इसके आधार जब पुलिस विधायक के घर गई तो वहां पर रामकुमार मौजूद मिले। फिलहाल राम कुमार को पत्नी व बच्चों के साथ उनके गांव पहुंचा दिया गया है और उनकी सुरक्षा में पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed