फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   blame for rape

कपड़े धोने गई किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

Sun, 12 Dec 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
blame for rape
कपड़े धोने गई किशोरी से दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

आरोपित के घर के सामने कुएं पर धो रही थी कपड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के में घर के सामने कपड़े धोने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी बृजेंद्र पटेल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

मुंडेरवा थाना क्षेत्र की तेरह वर्षीय किशोरी की मां ने तहरीर दी है कि शनिवार शाम करीब पांच बजे उनकी बेटी गांव में ही कुएं पर कपड़े धोने गई थी। आरोप है कि उसी समय युवक वहां पहुंच गया और बेटी को जबरदस्ती अपने घर के अंदर लेकर चला गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां से किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और मां से आपबीती बताई। घटना की जानकारी पाकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मुंडेरवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed