{"_id":"586be4c24f1c1b0f7815977e","slug":"bku-s-movement-threatened","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने आंदोलन की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने आंदोलन की चेतावनी दी
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
बनकटी ब्लाक मुख्यालय पर भाकियु के कार्यकर्ता 15 दिनो से अपने धानो को तौल के लिए इंतजार करते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक क्षेत्र में स्थित क्रय केंद्र पर धान की खरीद न होने का आरोप लगाते हुए भाकियू नेताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है। भाकियू नेताओं का कहना है कि क्रय केंद्रों का संचालन मनमाने तरीके से किया जा रहा है। लोग ट्राली पर धान लाद कर आते हैं और उन्हें धान खरीद के लिए कई दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।
भाकियू नेताओं का कहना है कि ब्लॉक क्षेत्र में स्थापित धान क्रय केंद्र सजनखोर, खोरिया, बसौढ़ी, पकड़ी चंदा व भैंसा पर नाम मात्र के धान की खरीद कर तौल बंद कर दिया गया, जबकि मुंडेरवा क्रय केंद्र आज तक नहीं चालू हो पाया। इससे किसानों को धान बेचने में दिक्कतें आ रही हैं। किसान धान खरीद केंद्रों पर मनमानी को लेकर गुस्से में है। किसान रामफेर चौधरी, परमात्मा चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, दीनदयाल चौधरी, प्रहलाद चौधरी, अर्जुन तिवारी, घनश्याम चौधरी आदि का कहना है कि वे धान लेकर तौल का इंतजार कर रहे हैं। भाकियू नेता रामधनी चौरसिया ने कहा कि यदि बुधवार तक खरीददारी नहीं शुरू हुई तो बस्ती महुली मार्ग पर जाम लगाया जाएगा।