फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP's two-day training camp will be held, responsibilities will be distributed.

Basti News: भाजपा का दो दिन चलेगा प्रशिक्षण वर्ग, बांटी गई जिम्मेदारी

Mon, 11 May 2026 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
BJP's two-day training camp will be held, responsibilities will be distributed.
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग’ की तैयारियां तेज कर दी गई है। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में प्रशिक्षण वर्ग को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए संचालन समिति एवं व्यवस्था समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
विज्ञापन

जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 16 एवं 17 मई 2026 को किया जाएगा। इसमें जनपद के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री, प्रकोष्ठ एवं विभागों के संयोजक-सह संयोजक, जनप्रतिनिधि, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, नगर निकाय अध्यक्ष, प्रदेश एवं क्षेत्र कार्यसमिति सदस्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। बैठक में यह भी बताया गया कि प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित होने के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य किया गया है तथा पंजीकरण केवल डिजिटल माध्यम से ही स्वीकार होगा।
विज्ञापन

व्यवस्था समिति में प्रमोद कुमार चौधरी गिल्लम को सर्व व्यवस्था प्रमुख, सुनील सिंह को भोजन प्रमुख, अभिषेक कुमार गौतम को साज-सज्जा प्रमुख, विद्यामणि सिंह को स्वच्छता प्रमुख, दिलीप पांडेय को पंजीकरण व्यवस्था प्रमुख तथा सुरेन्द्र चौधरी को तकनीकी कार्य प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला प्रशिक्षण वर्ग संचालन समिति के नियंत्रक सतेन्द्र सिंह भोलू, सह नियंत्रक राधेश्याम कमलापुरी, कार्यक्रम प्रमुख अमृत कुमार वर्मा, समिति सदस्य अखंड प्रताप सिंह, प्रेम प्रकाश चौधरी एवं अजय पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed