फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP workers will go door to door

Basti News: वोटर चेतना महाअभियान में घर-घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

Thu, 23 Nov 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 23 Nov 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
BJP workers will go door to door
भाजपा कार्यालय पर बैठक में उप​स्थित कार्यकर्ता।
भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक, विधानसभा क्षेत्र वार बनी रणनीति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वोटर चेतना महाअभियान में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क अभियान चलाएंगे। योजना के तहत बृहस्पतिवार से सभी विधानसभा क्षेत्रों में बैठक होगी। 24 नवंबर को शक्ति केंद्र योजना बैठक कर शक्ति केंद्र प्रवासी 25 नवंबर से तीन दिसंबर तक बूथवार विस्तृत योजना तैयार करेंगेे। 25, 26 नवंबर एवं दो-तीन दिसंबर विशेष तिथियों पर चलने वाले अभियान की पूर्ण तैयारी करनी है।
विशेष तिथियों के लिए बूथों पर दो टोली बनेगी। यह निर्णय बुधवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित वोटर चेतना महाभियान की बैठक में लिया गया। बैठक को जिला प्रभारी समीर सिंह व मुख्य वक्ता के रूप में सांसद हरीश द्विवेदी ने संबोधित किया। जिला प्रभारी समीर सिंह ने कहा कि 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर चुके युवाओं, विवाह होने के बाद परिवर्तित निवास स्थान, बूथ से दूसरी जगह निवास करने वाले तथा बूथ पर नए आए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने या म कटने का कार्य तथा दिवंगत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने का कार्य वोटर चेतना महाभियान के माध्यम से करना है।
विज्ञापन

सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा महाअभियान में पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित होगी। वोटर चेतना महाअभियान से लोकसभा चुनाव में विजय आसान होगी। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि पार्टी के अनुशासित व समर्पित कार्यकर्ताओं को सतत संपर्क व संवाद की भाजपा परंपरा के साथ एक बार फिर घर-घर दस्तक देना है। प्रत्येक घर की दहलीज और प्रत्येक गांव की चौपाल तक कार्यकर्ता पहुंचे। नव मतदाताओं से संपर्क करके उन्हें पार्टी से जोड़ें। इससे एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र व संचालन कुंवर आनंद सिंह ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, दुष्यंत सिंह, राजेंद्र नाथ तिवारी, पं. सरोज मिश्र, यशकांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed