{"_id":"689b92a3f65bda89e50bda99","slug":"bjp-workers-took-out-a-tiranga-rally-and-were-full-of-enthusiasm-to-celebrate-independence-basti-news-c-207-1-bst1004-141887-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भाजपाइयों ने तिरंगा रैली निकाल भरा आजादी का जश्न मनाने का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भाजपाइयों ने तिरंगा रैली निकाल भरा आजादी का जश्न मनाने का जोश
विज्ञापन
मंडी समिति के पास यूरिया के लगी किसानों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रामीण इलाकों में भाजपाइयों ने रैली निकली। इसमें स्कूली बच्चे तथा अन्य लोग भी शामिल हुए। हर्रैया संवाद से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों में आजादी के जश्न का जोश जगाया।
यात्रा ब्लॉक परिसर से निकलकर कस्बे के पुराने मनोरमा नदी के पुल से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में योगेंद्र सिंह, विक्रम जोत कृष्ण कुमार सिंह, राम बक्स सिंह, विमलेंद्र सिंह, शक्ति दीप पाठक, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, ध्रुव नारायण सिंह आदि शामिल रहे। सल्टौआ संवाद के अनुसार प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ लक्ष्मणपुर चौराहे से हुआ। इस मौके पर रामनिवास गिरि, आशा सिंह, चंद्रभान गुप्ता, ओम प्रकाश शुक्ल, सुधाकर सिंह, नीरज पांडेय, रवींद्र शुक्ल, जमुना पांडेय आदि शामिल रहे।
बभनान संवाद के अनुसार गौर ब्लाॅक मुख्यालय से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ला व बीडीओ केके सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। गौर ब्लॉक मुख्यालय से बाजार व चौराहों का भ्रमण किया। यात्रा में अमरदीप शुक्ल, वरूण पांडेय, विनोद सिंह, अजीत कुमार शुक्ल, बब्बू मिश्र, जितेंद्र पांडे आदि शामिल रहे। बभनान नगर पंचायत अध्यक्ष की अगुवाई में बभनान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी की अगुवाई में दर्जनों मोटरसाइकिल सवार कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लेकर भारत मां की जय के नारे लगाए। इस मौके पर राजेश कमलापुरी, सौरभ कसौधन, डब्लू सिंह, आनंद कलहंस, राजेश नारायण सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
गौर संवाद के अनुसार भाजपा नेता व पूर्व ब्लाॅक प्रमुख गौर अरविंद सिंह के नेतृत्व में डुहवा से तिरंगा यात्रा निकाली गई जो चकचई ओवरब्रिज, गौर बाजार, रेलवे स्टेशन चौराहा, रमवापुर, सुमही, कोठवा के रास्ते बभनान बाजार पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद अरविंद सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।
पैकोलिया संवाद के अनुसार परसा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार पाठक की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेदीपुर बाजार से जीतीपुर गांव के ब्रह्मदेव मंदिर तक तिरंगा यात्रा रैली निकाली। रैली में प्रबल मलानी, आनंद सिंह कलहंस, शिवेंद्र सिंह, प्रिंस, आकाश सिंह आदि शामिल रहे। कप्तानगंज संवाद के अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव मणि त्रिपाठी की अगुवाई में खजुहा, कप्तानगंज चौराहा और प्रमुख मार्गों से गुजरकर ब्लॉक परिसर में संपन्न हुई। रैली में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, भोला निषाद, पिंटू सोनकर, गजेंद्र मणि त्रिपाठी, दिव्यांशु दुबे, रवि तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वजीत भारती के नेतृत्व में चीनी मिल तिराहा से अहरा तिराहा तक रैली निकाली गई। रैली में सुरेंद्र त्रिपाठी, अनिल शुक्ल, सुधीर पान्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि श्रीवास्तव, अजय पांडेय, इंद्रमणि राय आदि शामिल थे।