फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP Worked without Discrimination

भाजपा ने सभी वर्गों के लिए बिना भेदभाव काम किया

Thu, 24 Feb 2022 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
BJP Worked without Discrimination
भाजपा ने सभी वर्गों के लिए बिना भेदभाव काम किया
विज्ञापन

बस्ती। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता चैन से है। क्षेत्र के विधायक रवि सोनकर की पहल पर योगी आदित्य नाथ की सरकार ने तमाम पुल व सड़क का निर्माण कर लोगों की यात्रा आसान कर दी। सड़क व पुल निर्माण से क्षेत्र के विकास को भी बल मिला है। भाजपा ने सभी वर्गों के लिए बिना भेदभाव कार्य किया है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बुधवार को महादेवा विधानसभा क्षेत्र के कड़सरी मिश्र में जन चौपाल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनता से कमल खिलाने के लिए सहयोग मांगते हुए कहा कि पांच साल में भाजपा ने प्रदेश की दशा व दिशा बदल दी। जो कार्य सत्तर साल में अन्य सरकारें नहीं कर पाई भाजपा ने उसे पांच वर्ष में कर दिखाया। जन चौपाल कार्यक्रम में केंद्रीय गृृह राज्य मंत्री का स्वागत महादेवा के भाजपा प्रत्याशी रवि सोनकर ने किया। अध्यक्षता अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ब्रह्मदेव यादव देवा व संचालन मंडल अध्यक्ष कुदरहा मनोज पासवान ने किया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के सामने शैलेंद्र मौर्य ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर पिंटू तिवारी, जनार्दन चौधरी, जयराम चौधरी, मनीष त्रिपाठी, लक्ष्मण निषाद, अजय चौधरी, जग नारायण चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed