फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP will run awareness campaign

Basti News: भाजपा चलाएगी जागरुकता अभियान

Sun, 08 Oct 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 08 Oct 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
BJP will run awareness campaign
आठ से 31 अक्तूबर तक चलेगा विधानसभा सम्मेलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की टीम गांव-गांव दस्तक देगी। टीम महिलाओं को अध्यादेश के बारे में जागरूक करेगी। इसके साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की ओर से जन सम्मेलन का भी आयोजन होगा।

भाजपा के जिला प्रभारी अशोक सिंह व जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रमाें की रूपरेखा तय की। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा 12 अक्तूबर तक जिले के सभी बूथों पर यात्रा निकाली जाएगी। 8 से 31 अक्तूबर तक तीन अलग अलग चरणों में विधानसभा स्तर पर सम्मेलन का आयोजन होगा। बैठक का संचालन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रोली सिंह ने किया। मौके पर इंद्रवास सिंह, आशा सिंह, इंद्रावती गौतम, शैल जायसवाल, शैल त्रिपाठी, ममता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed