{"_id":"65873a5ada665d2429062d55","slug":"bjp-sector-president-cheated-of-rs-50000-in-the-name-of-getting-a-job-basti-news-c-207-1-sgkp1006-8856-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नौकरी दिलाने के नाम भाजपा सेक्टर अध्यक्ष से पचास हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नौकरी दिलाने के नाम भाजपा सेक्टर अध्यक्ष से पचास हजार की ठगी
Sun, 24 Dec 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
रुधौली, बस्ती। थाना क्षेत्र के केशवापुर निवासी और भाजपा गोटवा क्षेत्र के सेक्टर अध्यक्ष मनोज अग्रहरि की पत्नी पूर्णिमा ने एक व्यक्ति पर अपने पति से नौकरी दिलाने के नाम पर पचास हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। इसे लेकर महिला ने शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक को दिया है। एसपी के निर्देश पर रुधौली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसपी को दी गई तहरीर में पूर्णिमा ने बताया कि उनके पति मनोज भाजपा में गोटवा क्षेत्र के सेक्टर अध्यक्ष हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी मुलाकात केरौना निवासी रामतेज नामक व्यक्ति से हुई थी। रामतेज ने भानपुर नगर पंचायत में सफाई कर्मी के पद पर नौकरी दिलाने के लिए ढाई लाख रुपये की मांग की। पति-पत्नी ने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर 19 सितंबर को तीन किस्तों में पचास हजार रुपये रामतेज के खाते में भेज दिए। जब एक महीने तक नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने रामतेज से रुपये वापस मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। उसने रुपये मांगने पर अनुसूचित जाति का होने की बात कहकर फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी दी। प्रकरण को लेकर उन्होंने 17 नवंबर को रुधौली थाने पर तहरीर दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने रुधौली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।