{"_id":"672e6053f3b7f464c40d53b4","slug":"bjp-mahila-morcha-submitted-memorandum-to-dm-basti-news-c-207-1-sgkp1006-126935-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भाजपा महिला मोर्चा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भाजपा महिला मोर्चा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Sat, 09 Nov 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसस हरीश के कार्यकाल में मंजूर योजनाओं को पूरा कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डाॅ. रोली सिंह ने शुक्रवार को मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ डीएम रवीश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। मांग की कि पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के कार्यकाल में विकास कार्यों के जिन योजनाओं को स्वीकृति मिली थी, उसे प्राथमिकता से पूरा कराया जाय।
डॉ. रोली ने बताया कि बस्ती शुगर मिल रेलवे क्राॅसिंग संख्या 198 पर ओवरव्रिज का कार्य प्रस्तावित है। मगर सपा के विधायक उसका विरोध कर रहे हैं। विकसित भारत के निर्माण में बस्ती को विकसित करने की बड़ी परियोजनाओं को जनहित में न रोका जाय।
उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद एवं असम के प्रभारी हरीश द्विवेदी ने अपने कार्यकाल में बस्ती के विकास के लिए अनेक परियोजनाओं को स्वीकृत कराया था। मगर, सपा के जनप्रतिनिधि जान बूझकर उसे रोकना चाहते हैं। बस्ती शुगर मिल रेलवे क्राॅसिंग और पांडेय बाजार में प्रायः जाम की समस्या बनी रहती है। इस दौरान लक्ष्मी अरोरा, शैल त्रिपाठी, मृदुल शुक्ला, सोमी सरदाना मौजूद रहीं।