{"_id":"6799295856284873bb05d827","slug":"biology-make-pictures-after-solving-the-questions-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131138-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीव विज्ञान: प्रश्नों को हल कर चित्र जरूर बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीव विज्ञान: प्रश्नों को हल कर चित्र जरूर बनाएं
Wed, 29 Jan 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
समय प्रबंधन के साथ रटने की जगह लिखने पर दें ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 24 फरवरी से प्रस्तावित यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में परीक्षार्थी जुटे हैं। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए वह विषय विशेषज्ञों से परामर्श भी ले रहे हैं।
राजकीय इंटर काॅलेज के जीव विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. विवेक मणि त्रिपाठी का कहना है कि जीव विज्ञान में चित्र का ज्यादा महत्व होता है। इसलिए प्रत्येक प्रश्न के बाद चित्र अवश्य बनाएं। योजनाबद्ध तरीके से समयसारिणी बनाकर तैयारी करें, जो प्रश्न विशेष लगे उसे काले मार्कर से अंडरलाइन करें और डबल इंवर्टेड कामा में लिखें।
उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए तैयारी करें। विद्यार्थी पांच साल के बोर्ड के पेपर को हल करें। नया पढ़ने की जगह पुराने का अभ्यास करना ज्यादा हितकर है। परीक्षा में घबराएं नहीं, स्वास्थ्य पर ध्यान रखे। तैयारी के समय में से कुछ समय खेलने और टहलने के लिए भी निकाले।
विज्ञापन
..
- बोर्ड परीक्षा की तैयारी के टिप्स
समय सारिणी बनाकर तैयारी करें।
जीव विज्ञान में उत्तर लिखने के बाद चित्र जरूर बनाएं
लघु उत्तरीय प्रश्नों को पहले हल करें।
रटने और लिखने का अभ्यास बनाएं।
प्रश्नों के नंबर संख्या डालें और सुंदर लिखने का प्रयास करें।
पेपर के समय असहज महसूस करने से बचें।