फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Biochemistry test affected, machine betraying

Basti News: बायोकमेस्ट्री की जांच प्रभावित, मशीन दे रही दगा

Sun, 14 Apr 2024 09:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 14 Apr 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Biochemistry test affected, machine betraying
सितंबर 2024 है पुरानी मशीन की समय सीमा
विज्ञापन

मशीन की शिफ्टिंग में थाइराइड की जांच साल भर से बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला अस्पताल में बायोकमेस्ट्री की जांच करने वाली पुरानी मशीन आए दिन खराब हो ही रही है। रिपोर्ट भी गलत देने लगी है। जबकि थाइराइड की मशीन एक साल से बंद पड़ी है। क्योंकि इस मशीन को निर्माणाधीन कक्ष से शिफ्ट किया गया है।

जिला अस्पताल का क्षेत्रीय निदान केंद्र में बायोकमेस्ट्री जांच सलेक्ट्रा मशीन से होती है। इस मशीन की समय सीमा सितंबर 2024 में समाप्त हो जाएगी। अस्पताल के क्षेत्रीय निदान केंद्र में अंतिम सांस गिन रही इसी मशीन से बायोकमेस्ट्री जांच होती है। इसकी रिपोर्ट को लेकर अक्सर विवाद होता है। दबी जुबान कर्मी यह बताते हैं कि इस मशीन के स्थान पर अब दूसरी मशीन आनी चाहिए। इसके अलावा करीब एक साल से थाइराइड जांचने की मशीन भी बंद पड़ी है। कर्मी बताते हैं कि मशीन पूरी तरह दुरुस्त है और इससे काम भी लिया जा सकता है। मगर, कक्ष बदलने के चक्कर में इसे बंद रखा गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पिता का इलाज कराने वाले शहर के मालवीय रोड निवासी जगदीश प्रसाद ने कहा कि जिला अस्पताल में भवन के अलावा कुछ भी नहीं है। यहां जांच मशीन खराब रहती है तो अल्ट्रासाउंड बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधीनगर निवासी राधेश्याम ने कहा कि पत्नी को डॉ. अंकित चतुर्वेदी काे दिखाया था। उन्होंने शुगर की जांच लिखी। क्षेत्रीय निदान केंद्र पहुंचा तो वहां मशीन खराब थी। यह अलग बात है कि बाद में इसे ठीक करा दिया गया, मगर इसकी रिपोर्ट भी ठीक नहीं मिल रही है।

एसआईसी डॉ. वीके सोनकर ने कहा कि बायोकमेस्ट्री जांच मशीन के लिए शासन को लिखा गया है। मशीन ठीकठाक है। थाइराइड मशीन को जल्द ही कक्ष में शिफ्ट कराकर शुरू करा दिया जाएगा।
...
क्या है बायोकमेस्ट्री जांच
इस मशीन से यूरिया, शुगर, एलएफटी, केएफटी, लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड आदि की जांच होती है। यही जांच बायोकमेस्ट्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed