{"_id":"681e522ef74634e3090666f6","slug":"bike-rider-injured-due-to-shocker-breaking-basti-news-c-207-1-sgkp1006-136246-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शॉकर टूटने से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शॉकर टूटने से बाइक सवार घायल
Sat, 10 May 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 10 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
भानपुर। सोनहा थानाक्षेत्र के नौगढ़वा खड़ंजे पर शुक्रवार को चलती बाइक का शॉकर टूट गया। बाइक सवार गिरकर घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के भानपुर निवासी 26 वर्षीय विशाल शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइक से जगदीशपुर नौगढ़वा जा रहे थे। नौगढ़वा तिराहे के निकट खड़ंजे पर उनकी बाइक का शॉकर टूट गया। बाइक के नीचे दबकर विशाल घायल हो गए। उनका दायां पैर टूट गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने आनन-फानन उन्हें सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद