फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike rider dies after being hit by tractor-trolley

Basti News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट से बाइक सवार की मौत

Tue, 06 Jun 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 06 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by tractor-trolley
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के चढ़ौआ गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जीवित होने की उम्मीद में परिजन उसे लेकर सीएचसी कुदरहा पहुंचे। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

रविवार की रात कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरी निवासी कमाल अहमद गांव के मोहम्मद इसहाक के साथ बाइक से चढ़ौआ गांव में अब्दुल्लाह के घर शादी समारोह में आए थे। रविवार रात को घर लौटते समय रिश्तेदार के घर से थोड़ी दूर त्रिभुवन के घर के सामने मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक ने बाइक को चपेट में ले लिया। कमाल अहमद (55) को गंभीर चोटें आईं। मोहम्मद इसहाक दूर जा गिरे और बाल-बाल बच गए। आननफानन रिश्तेदारों उन्हें सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी अखतरुन्निशा ने पुलिस को तहरीर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष कलवारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

---
मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से अक्सर हो रहीं दुर्घटनाएं
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र में मिट्टी खनन जोरों पर है। अधिक से अधिक ढुलाई के लिए मिट्टी लदी ट्रॉलियों को ट्रैक्टर चालक तेज गति से चलाते हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। क्षेत्रीय लोगों ने इस मुद्दे पर कई बार आवाज उठाई, लेकिन उनकी आवाज को दबा दी गई। यही नहीं मिट्टी लदी ट्राली के अत्यधिक भार होने के कारण सड़क असमय टूट जाती हैं और धंस जाती हैं। कभी-कभी निचले पायदान पर स्थित खेत से सड़क पर लोड मिट्टी चढ़ाने के चक्कर में सड़कें उखड़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed