{"_id":"69f3be3dc9c9369438021407","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-basti-news-c-207-1-bst1006-157817-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
रुधौली। जिले के रुधौली-बखिरा मार्ग के डड़वा तिवारी चौराहे के पास बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे रुधौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद थाना अंतर्गत नेदुला निवासी 20 वर्षीय सूरजभान बृहस्पतिवार को किसी काम से रूधौली आया था। वह वापस बाइक से बखिरा की तरफ जा रहा था अभी वह डड़वा तिवारी चौराहे के पास पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे सूरजभान बाइक समेत सड़क पर गिर गया और हेलमेट नहीं लगाने के कारण उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। सिर से खून बहने लगा और उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद वाहन लेकर चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे क्षतिग्रस्त बाइक सहित शव को कब्जे में लेकर विधि कार्रवाई शुरू कर दिया। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।