{"_id":"6a286088dffae27680014164","slug":"bike-hit-by-train-damaged-basti-news-c-207-1-bst1006-160236-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रेन की चपेट में आई बाइक, क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रेन की चपेट में आई बाइक, क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल। संवाद
- फोटो : 1
टिनिच। क्षेत्र के बलुआ समय माता मंदिर में नई मोटरसाइकिल का पूजन कराकर घर जाते समय ट्रेन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत मोटरसाइकिल सवार सुरक्षित बच गया।
जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे के टिनिच-गोविंद नगर रेलवे स्टेशन के बीच प्रसिद्ध बलुआ समय माता मंदिर में मंगलवार सुबह एक युवक अपनी नई मोटरसाइकिल का पूजन कराने के लिए मंदिर पर आया था। पूजन करने के बाद वह समपार फाटक से घूम कर जाने के बजाय मंदिर के सामने से ही मोटरसाइकिल लेकर रेलवे ट्रैक पार करने लगा। तभी गोरखधाम डाउन एक्सप्रेस आ गई। युवक ट्रैक पर मोटरसाइकिल छोड़ भाग निकला। ट्रेन की चपेट में आने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
मंदिर पर तैनात टिनिच चौकी के मुख्य आरक्षी राकेश कुमार मौर्य पहुंचे। उन्होंने तत्काल मोटरसाइकिल ट्रैक से हटाकर ट्रेन को रवाना कराया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद युवक फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है। संवाद