फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike collides with truck, youth dies

Basti News: निमंत्रण से लौटते वक्त ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sat, 20 Apr 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 20 Apr 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with truck, youth dies
इंटर काॅलेज में अनुचर पद पर कार्यरत थे शिवशंकर सिंह
विज्ञापन

पैकोलिया क्षेत्र के बैरिहवा मोड़ पर रात तीन बजे हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। बभनान-हर्रैया मार्ग पर बैरिहवा तिराहे पर निमंत्रण से लौट रहे युवक की बाइक खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में घायल बाइक चालक की मौत हो गई। एक अन्य घायल है। युवक इटवा कुनगाई इंटर काॅलेज में अनुचर के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार, सेखुई गांव निवासी 32 वर्षीय शिवशंकर सिंह गांव के 22 वर्षीय शिवम सिंह को बाइक पर बैठाकर निमंत्रण कर हर्रैया की तरफ से वापस घर आ रहे थे। रात करीब तीन बजे बैरिहवा तिराहे के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक जा टकराई। बाइक चालक शिवशंकर सिंह को गंभीर चोटें आईं। जबकि पीछे बैठे शिवम सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों लोगों को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया भेजा गया। जहां शिवशंकर सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। शिवम सिंह को बस्ती रेफर कर दिया गया। शिवशंकर की पत्नी अंजलि सिंह, पुत्र प्रांजल सिंह 12 और पुत्री सात वर्षीय पुत्री कीर्ति सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed