फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike collided with sugarcane laden trolley, youth died

Basti News: गन्ना लदे ट्राला से भिड़ी बाइक,संतकबीरनगर के युवक की मौत

Fri, 28 Apr 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 28 Apr 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with sugarcane laden trolley, youth died
विक्रमजोत (बस्ती)। लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर परशुरामपुर थाना क्षेत्र के एक होटल के सामने अयोध्या की तरफ जा रही बाइक गन्ना लदे ट्राले में पीछे से टकरा गई। बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। होटल कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बेहोशी की हालत में एनएचएआई एंबुलेंस से अयोध्या दर्शननगर मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत नाजुक है और उन्हें मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है। संतकबीरनगर जिले के दुधारा थानाक्षेत्र के सेमरियांवा निवासी वेद प्रकाश वर्मा उर्फ रिंकू वर्मा (40) अपनी पत्नी सरोज वर्मा के साथ बाइक से अयोध्या किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के घघौआ पुलिस चौकी क्षेत्र के एक होटल के सामने आगे चल रहे गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राला में पीछे से बाइक जा टकराई। चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि होटल के कर्मचारियों ने घायलों को सड़क से उठाकर उन्हें सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed