फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bhumi se hatega kabja

पशुचर की जमीन से हटेगा कब्जा

Fri, 06 Mar 2020 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
bhumi se hatega kabja
पशुचर की 22 हेक्टेयर भूमि से हटेगा कब्जा
विज्ञापन

भानपुर(बस्ती)। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सरकारी जमीन से कब्जा खाली कराने के लिए तहसील प्रशासन ने तेवर सख्त कर लिए हैं। रामनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसोहिया में पशुचर की 22 हेक्टेयर जमीन से कब्जा हटवाने और उस पर अस्थायी गोशाला निर्माण के लिए एसडीएम आशाराम वर्मा ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ बीडीओ रामनगर प्रभाशंकर चौबे और पशुपालन विभाग के जिम्मेदार भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने पशुचर जमीन पर किए गए कब्जे के बारे में भी जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि वस्तुस्थिति से अवगत कराने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है। शीघ्र ही इसे खाली कराकर अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का निर्माण कराया जाएगा जिससे छुट्टा पशुओं से किसानों की फसलों को होने वाली क्षति से राहत मिल सकेगी। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक रामरेखा वर्मा, हल्का लेखपाल सत्तार अहमद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed