फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bhuila Deeh will get new racognition

भुईला डीह व तालाब को मिलेगी नई पहचान

Mon, 20 Jan 2020 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bhuila Deeh will get new racognition
भुईला डीह व तालाब को मिलेगी नई पहचान
विज्ञापन

बभनान। गौर ब्लॉक के महुआ डाबर ग्राम पंचायत में स्थित प्राचीन भुईला डीह तालाब को पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। क्षेत्रीय विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला की पहल पर छह माह पूर्व पुरातत्व विभाग की टीम ने खुदाई भी की थी। जिससे करीब 2600 साल पुराने होने का बात सामने आई थी।
सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा व क्षेत्रीय विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल सहित तहसील के जिम्मेदार अधिकारियों ने भुईला डीह पहुंचकर तालाब व डीह का निरीक्षण किया। विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि लगभग 95 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में फैला यह तालाब व डीह को पुरातात्विक विरासत के रूप में संरक्षित करने व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। बताया कि महुआडाबर गांव स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का गांव है। इस गांव को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गांव के रूप में भी पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर पहल की जाएगी। गांव की मुख्य सड़क पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान सिंह के नाम का प्रवेश द्वार भी बनाया जाएगा। यहां पर साइबेरियन पक्षी भी अपना आशियाना बनाते हैं।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि तालाब व डीह को पर्यटन के रूप में विकसित करने की कार्य योजना बनाकर शासन को भेजी जाएगी। इसका सर्वे किया जा चुका है। जो जमीन अतिक्रमणकारियों ने अपने कब्जे में लिया है उसे खाली कराने का भी निर्देश दिया गया है। इस मौके पर जटाशंकर शुक्ला, आनंद सिंह, श्याम बहादुर सिंह, राधेश्याम कमलापुरी, अमन शुक्ला, पूर्व प्रधान शैलेंद्र सिंह, निर्भय प्रताप सिंह, राजेश कमलापुरी, राजकुमार जयसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed