{"_id":"656a2132ae26f337490b6a17","slug":"bhoomi-pujan-done-for-mp-khel-mahakumbh-basti-news-c-207-1-bst1001-7767-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सांसद खेल महाकुंभ के लिए हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सांसद खेल महाकुंभ के लिए हुआ भूमि पूजन
Fri, 01 Dec 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
भानपुर में किया सांसद खेल महोत्सव के लिए किया गया भूमि पूजन।
तीन दिसंबर से शुरू हो रही है ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता
बस्ती। रुधौली विकास खंड के नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को सांसद खेल महाकुंभ- 3 के लिए भूमि पूजन कराया गया।
खेल महाकुंभ के रुधौली के प्रभारी अभिनव उपाध्याय, ग्राम प्रधान अमरदीप सिंह, संयोजक मनोज ठाकुर, राकेश शर्मा आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। खेल प्रभारी ने बताया कि तीन से 10 दिसंबर तक रुधौली क्षेत्र के खिलाड़ी एवं मेधावी छात्र -छात्राएं अपनी प्रतिभा का यहां प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, ब्लॉक, शिक्षा विभाग और युवा खेल कल्याण विभाग के संबंधित कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। मैदान की सफाई कराई जा रही है। इस मौके पर राजू पांडेय, राम उग्रह जायसवाल, राकेश शर्मा, बासुदेव यादव, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
उधर, भानपुर के किसान इंटर कॉलेज परिसर में ब्लॉक प्रमुख रामनगर यशकांत सिंह ने भूमि पूजन कराया। कहा कि रामनगर ब्लॉक में सांसद खेल महाकुंभ ऐतिहासिक होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां ब्लॉक प्रभारी नितेश शर्मा, संयोजक अनूप शुक्ल, गिरिजेश मिश्र, संतोष पांडेय, प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे।
मुंडेरवा के प्राथमिक विद्यालय अहरा में भाजपा नेता अरविंद पाल ने भूमि पूजन किया। दुबौलिया के विवेकानंद इंटर कॉलेज परिसर में भूमि पूजन हुआ। बहादुरपुर के झिनकू लाल इंटर काॅलेज कलवारी में पूजन ब्लॉक प्रमुख रामकुमार, केके दुबे आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सल्टौआ, कुदरहा, गौर, हर्रैया आदि ब्लॉकों में भूमि पूजन हुआ।