{"_id":"65a6e51c4f5eaefa48088706","slug":"bharat-mukti-morcha-sent-a-memorandum-to-the-president-demanding-elections-through-ballot-paper-basti-news-c-207-1-sgkp1006-10172-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बैलेट पेपर से चुनाव की मांग को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बैलेट पेपर से चुनाव की मांग को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Wed, 17 Jan 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन के नेतृत्व में मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर डीएम के प्रशासनिक अधिकारी माध्यम से राष्ट्रपति को 19 सूत्री ज्ञापन भेजा। मांग किया कि चुनाव प्रक्रिया में व्यापक सुधार कर ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए। जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती चरणबद्ध आन्दोलन जारी रहेगा और 31 जनवरी को मांगों के समर्थन में दिल्ली स्थित चुनाव आयोग का घेराव कर प्रदर्शन किया जायेगा।
भारत मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता, पदाधिकारी कटेश्वर पार्क स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पद यात्रा करते हुये कलक्ट्रेट पहुंचे।
मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन ने ज्ञापन देने के बाद कहा कि दुनियां के विकसित देशों में भी ईवीएम से चुनाव नहीं होेते तो आखिर भारत में क्यों। ‘ईवीएम हटाओ, बैलेट पेपर लाओ और लोकतंत्र बचाओ अभियान के अंतर्गत देश के जिलों के मुख्यालयों पर भारत मुक्ति मोर्चा के द्वारा भारत का लोकतंत्र बचाने के लिए ईवीएम के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती आन्दोलन जारी रहेगा। कहा कि ईवीएम मशीन के उपर से जनता का विश्वास खत्म होता जा रहा है। मशीन में वोटर्स के वोटों का सत्यापन करने का प्राविधान न होने की वजह से, पारदर्शिता न होने के कारण नागरिकों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होने के साथ साथ लोकतंत्र पर भी खतरा मड़रा रहा है। इस मौके पर राम सुमेर यादव, चन्द्रिका प्रसाद, प्रेम कुमार ठाकुर, बुद्धेश राना आदि मौजूद रहे।